नदबई के समग्र विकास के लिए जारी करे विशेष पैकेज; समृद्ध भारत अभियान के निदेशक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पैकेज में शिक्षा एव वस्त्र उत्पादन को दें प्राथमिकता

Oct 26, 2025 - 11:58
 0
नदबई के समग्र विकास के लिए जारी करे विशेष पैकेज; समृद्ध भारत अभियान के निदेशक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भरतपुर (राजस्थान) नदबई के समग्र विकास के लिए समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि सरकार नदबई के लिए विशेष पैकेज जारी करें जिसमें नदबई को एजूकेशन हब व वस्त्र उत्पादन हब बनाने की नीतिगत निर्णय शामिल हो।
 
गुप्ता द्वारा लिखे गये पत्र में कहा है कि नदबई क्षेत्र कृषि उत्पादन की दृष्टि से अग्रणी है किन्तु युवाओं को रोजगार के लिए कोई कल-कारखाने नहीं है। ऐसी स्थिति में यहां के युवा रोजगार की तलाश में पलायन के लिए मजबूर हो रहे है। जिसके लिए जरूरी है कि नदबई क्षेत्र को जो भरतपुर जिले की शिक्षा नगरी के रूप में उभर कर आया है उसे प्रोत्साहित करने के लिए एज्युकेशन हब घोषित किया है। नदबई-हलैना मार्ग पर महिला सैनिक विद्यालय खोला जाये जी क्षेत्र की बालिकाओं को सेना एवं राष्ट्र सेवा में अवसर मिल सके ।
 
पत्र में कहा है कि –
नदबई को Education Hub घोषित किया जाए: - नदबई को कोचिंग एवं शिक्षा के क्षेत्र में कुचामन सिटी की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव। नदबई–हलैना मार्ग पर महिला सैनिक विद्यालय (Women Sainik School) की स्थापना का सुझाव, जिससे बालिकाओं को सैन्य एवं राष्ट्र सेवा के अवसर मिल सकें।
 
Garments Production Hub की स्थापना: - नदबई में पारंपरिक परिधान निर्माण एवं कढ़ाई कार्य को संगठित रूप से प्रोत्साहित किया जाए। “Made in Nadbai” ब्रांड के तहत स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जाए। महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार व स्व-रोजगार के अवसर प्रदान हों।
 
औद्योगिक एवं रोजगार विकास: - स्टेट फूड प्रोसेसिंग सेंटर को खटोटी गाँव में स्थानांतरित कर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का सुझाव। MSME इकाइयों के लिए नदबई में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना का प्रस्ताव।
 
आधारभूत संरचना एवं सड़क विकास: - नदबई–हलैना मार्ग का चौड़ीकरण एवं उच्च स्तरीय डामरीकरण। नदबई में फुट ओवर ब्रिज, नया बस स्टैंड, पार्किंग कॉम्प्लेक्स एवं आधुनिक सड़क लाइटिंग की व्यवस्था।
 
ग्रामीण पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास: - अखैगढ ग्राम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की पहल। यहाँ के ऐतिहासिक गणगौर मेले एवं प्राचीन मंदिरों को पर्यटन सर्किट में शामिल करने की माँग।
 
अटारी ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव: - पहले से मौजूद चिलिंग प्लांट, ग्रामीण हाट एवं सरसों तेल स्पेलर के आधार पर आर्थिक एवं सामाजिक विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित करने की योजना। गुप्ता ने कहा कि नदबई में शिक्षा, कौशल, श्रम शक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का अद्वितीय संगम है। यदि इस क्षेत्र को योजनाबद्ध रूप से विकसित किया जाए तो यह पूर्वी राजस्थान का प्रमुख शैक्षणिक, औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्र बन सकता है।
 
निदेशक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य सरकार एक “विशेष नदबई विकास पैकेज” स्वीकृत करे तथा नदबई को “Education एवं Garments Production Hub” घोषित करते हुए प्रस्तावित योजनाओं को राज्य बजट एवं मुख्यमंत्री मिशन 2030 में शामिल करे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................