मौजपुर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

Jun 15, 2025 - 19:57
 0
मौजपुर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)  कमलेश जैन 

तहसील क्षेत्र के ग्राम मोजपुर में आज ब्राहाम्ण समाज के द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली। इस अवसर परअनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।  ब्राह्मण समाज मौजपुर अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि आज सांय परशुराम धर्मशाला से बैंड बाजो के साथ आकर्षक झांकिया व शोभायात्रा निकाली गई। जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस परशुराम धर्मशाला पहुँची।

 जिसका कस्बे में समाज के बधुओ सहितकई जगह स्वागत, जैन समाज मौजपुर के द्वारा जलपान करवाया गया। इसके पश्चात एक बैठक सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें समाज के लोगो द्वारा समाज हित में कई निर्णय लिए गए। एवं समाज मे फैली बुराइयों को लेकर मन्थन किया गया। इसके पश्चात समाज का सामूहिक भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ । आयोजित कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के अनेक ब्राह्मण समाज के लोग लक्ष्मणगढ़ हरसाना, लीली बिचगावा ब्राह्मण समाज के सहित कस्बे के महिला पुरुष उपस्थित थे।
 परशुराम भक्तों ने भव्य झांकी व शोभा यात्रा  भगवान परशुराम के चित्र पर विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद  निकाली गयी। युवाओं का उत्साह चरम पर था। भगवान परशुराम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................