बालाहेडी में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र प्रधान ने 5.36 करोड रुपए की लागत केपंडित मंगोमल,नानकराम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमि पूजन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बालाहेडी में रविवार को राजस्थान सरकार के कृषि कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा महुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मीणा नेनेपं. मंगोमल नानकराम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, बालाहेडी (महवा) (लागत 5.36 करोड़ रुपए) का भूमि पूजन किया
इस दौरान उपस्थित आम जनता को संबंध करते हुए जनप्रिय नेताकृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धान की किसी प्रकार से कमी नहीं रहने दी जाएगी क्षेत्र के विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता है आप सबका सहयोग रहा तो निश्चित ही महुवा विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण राजस्थान में चौमुखी विकास होगा,
इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा सहित क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा का गांव के पच पटेलों द्वारा 101 किलो का पुष्प हार पहनाकर बैंड बाजा के साथ जोरदार स्वागत किया गया
स्वागत सत्कार के बाद कृषि मंत्रीडॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा ने गांव केपंच पटेल सहित क्षेत्र की आम जनता के कर कमलों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर अस्पताल की भूमि पूजन कर सिलापट्टी काशिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि बालाहेडी सहित क्षेत्र वासियों का अस्पताल को लेकर बहुत दिनों से मांग की जा रही थी जिसे आप सबके सहयोग से अब पूरा किया जा रहा है इससेक्षेत्रवासियों को अब ओर भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम बालाहेडी, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह खींची, सरपंच श्रीमती लालंती देवी मीणापूर्व सरपंच हनुमान प्रसाद शर्मा, हेमंत बालाहेडी, कृपा शंकर, प्रदीप, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, सरपंचघनश्याम टुडियाना, रवि पटेल सहितक्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, पार्टी के पदाधिकारी, क्षेत्र के अधिकारी गण, आमजन, सहित हजारों भाजपाकार्यकर्ता बंधु व हजारों ग्रामीण जनमौजूद रहे।


