महुआ में ताजियों को मातमी धुनों के साथ जुलूस निकालकर कर्बला में किया दफन

Jul 6, 2025 - 13:25
 0
महुआ में ताजियों को मातमी धुनों के साथ जुलूस निकालकर कर्बला में किया  दफन

 महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड मुख्यालय पर रविवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा महुवा में ताजिया का जुलूस ढोल नगाड़ों कीमातमी धुनों के साथ इमाम से मुख्य बाजार पुरानी तहसील माली मोहल्ला नगर पालिका,राधा कृष्ण की गली, पाराशर मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, मिरासी मोहल्ला, होते हुए महुवा बायपास स्थित कर्बला में मुस्लिम समाज के गणमान्यलोगों की उपस्थिति में दफन किया गया,  इस दौरान महुवा थाना अधिकारी सीआई राजेंद्र कुमार मीणा सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा |

ताजिया कमेटी द्वारा ताजिया को निकालने मेंप्रशासन द्वारा सहयोग देने पर प्रशासन के अधिकारियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया इस दौरान अखाड़ों वाले ने हैरतअंगज करतब दिखाए समाज केलोगों द्वारा जगह जगह शरबत इंतजाम किया गया  इस दौरान मुस्लिम समाज अध्यक्ष शानू  मम्मू खान, ताजिया कमेटी सदर चांद, आसिफ , दीन मोहम्मद, हाजी शब्बीर, जाकिर हुसैन, अब्दुल खान, फारुख सैफी, फरीद खान, मोशिन कुरैशी, आबिद कुरैशी, सहित सैकड़ों मुस्लिम समाज केलोग मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................