महिलाओं को सीवर रखरखाव के प्रति किया जागरूक

Jul 9, 2025 - 12:05
 0
महिलाओं को सीवर रखरखाव के प्रति किया जागरूक

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत बुधवार को अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशानुसार व सहायक अभियंता श्रीकांत यादव के सहयोग से शहर के झालरा तालाब क्षेत्र की महिलाओं को सीवर कनेक्शन रखरखाव की जानकारी दी गई। कैप रुडीप के बीएल गोठवाल ने सीवर कनेक्शन रख रखाव की जानकारी देते हुए कहा कि सीवर लाइन में किसी प्रकार के ठोस पदार्थ, प्लास्टिक, अदरक के टुकड़े, चाय पत्ती, सब्जी के पत्ते, शैंपू के पाउच, सेनेटरी पैड, गर्भ निरोधक व बरसात का पानी आदि इसमें प्रवाहित न करे तथा घरों से निकलने वाला कचरा नगर परिषद द्वारा भेजे गए वाहन में ही डाले जिससे मोहल्ला साफ सुथरा रहे, यह हम सब की ज़िम्मेदारी है तथा समस्या व सुझाव के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18002122300 पर कॉल करें। कार्यक्रम में रोहिणी व राधा ने भी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................