प्रशासन ने 10 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

Jul 14, 2025 - 13:26
 0
प्रशासन ने 10 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र के इलाके के गांव रायपुर जाट से सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया, जिस पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। तहसीलदार ममता कुमारी ने बताया कि शिकायत मिली कि गांव रायपुर जाट में करीब 10 बीधा जमीन पर ग्रामीणों भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है।
 एसडीएम मोहकम सिंह के निर्देश में राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज कर छानबीन की गई। सरकारी रिकॉर्ड में करीब 10 बीघा  जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। उन्होंने बताया आज सोमवार को मौके पर कार्रवाई कर बुलडोजर मशीन से अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया है। अतिक्रमण हटाने के बाद ग्रामीणों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है। पक्के निर्माण बने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किये जाकर कार्यवाही की जाएगी ।तहसीलदार ने बताया जिला कलक्टर के निर्देश में जिले भर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। भू माफियाओं ने जहां भी सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया है, उसे अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा।
इस मौके पर राजस्व विभाग के तहसीलदार ममता कुमारी कानूनगो  योगेश चंद्र हल्का पटवारी लिली रविंद्र मीणा नगर पालिका प्रशासन के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे सफाई निरीक्षक राहुल मीणा कुलदीप मीणा रवि चौधरी राजेश मीणा गुलाब मीणा मोनू राजपूत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................