महिलाओं ने अखंड सुहाग व सुख समृद्धि की कामना की: सकट चौथ माता मंदिर में पूजन को उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

Jul 14, 2025 - 13:25
 0
महिलाओं ने अखंड सुहाग व सुख समृद्धि की कामना की:  सकट चौथ माता मंदिर में पूजन को उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

सकट कस्बे के प्राचीन चौथ माता मंदिर में सोमवार को श्रावन कृष्ण पक्ष की तृतीया को सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता के मंदिर पहुंचकर चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की और मत्था टेक माता रानी से परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। चौथ माता के व्रत के मौके पर महिलाएं नए-नए परिधान पहनकर भजन गाती हुई मंदिर पहुंची। इस मौके पर चौथ माता मंदिर में सुहागिन महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही है। चौथ माता मंदिर पर कई महिला श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता रानी को पोशाक व सिंगार की सामग्री चढाई। चौथ माता के व्रत के मौके पर सकट कस्बे का समूचा वातावरण चौथ माता के जयकारों से धर्ममयी हो गया।

सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत रखकर चौथ माता की पूजा अर्चना की वही मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने समूह में बैठकर माता की कहानी सुनी व सूर्य देव को जल चढ़ाकर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद  लेकर चौथ माता से अखंड सुहाग व सुख समृद्धि की कामना की मनौती मांगी और अपने से बड़ी महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भजनों की प्रस्तुति पर झुमे श्रद्धालु: चौथ माता मंदिर में कस्बे की सखी मंडल की महिला ने ढोलक झांझ मंजीरा आदि वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच भजन कीर्तन किया भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। देर रात चांद दिखने पर चौथ माता को जल चढ़ाकर अपना व्रत पूरा किया। चौथ माता के व्रत पर घरो में तरह-तरह के पकवान बनाए गए तथा चौथ माता को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया गया। मंदिर के पुजारी हितेश पाराशर ने बताया चौथ व्रत को लेकर मंदिर में विराजित चौथ माता संतोषी माता गणेश जी शिव जी हनुमान जी व भैरू बाबा की प्रतिमाओं की फूल बंगला झांकी सजाई गई। चौथ माता के व्रत के मौके पर माता के दर्शनों के लिए आस-पास के गांव व ढाणियों के अलावा यहां दिल्ली जयपुर अलवर दौसा राजगढ़ बांदीकुई बसवा टहला सहित अन्य जगह से श्रद्धालु पहुंचे।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................