विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

May 29, 2025 - 21:46
 0
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

 ग्राम पंचायत नयागांव बोलका, ग्राम अलेई और ग्राम नाथलवाडा पंचायत समिति राजगढ़, जिला अलवर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 जिसमें पी. सी. मीना संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार अलवर, नौगावाँ कृषि विज्ञान एवं कृषि अनुसंधान केन्द्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ सुभाष चंद्र यादव, डॉ रामू मीना, डॉ सुरेश मीना, पशुपालन विभाग राजगढ़ से डॉ मोहन लाल मीना, इफको क्षेत्रीय प्रबंधक एस. के. धायल, कृषि अधिकारी उद्यान श्रीमती पिंकी मीना, कृषि अधिकारी  मोहन लाल मीना, सहायक कृषि अधिकारी अश्विन मीना, कृषि पर्यवेक्षक अलेई श्रीमती सरिता मीना एवं के. एल. मीना उपनिदेशक उद्यान अलवर, नौगावाँ कृषि विज्ञान एवं कृषि अनुसंधान केन्द्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेश कुमार लोहरा, डॉ पूनम, डॉ गणेश कुमार कोली, डॉ मुकेश कुमार सहायक कृषि अधिकारी, एवं अन्य कृषि विभाग के कार्मिकों ने भाग लिया। कृषकों को प्राकृतिक खेती, उन्नत किस्म एवं फसलों के कीट एवं बीमारियों , मृदा स्वास्थ्य एवं पोषक तत्व प्रबंधन, खरीफ फसलों की प्रमुख किस्मों तथा उत्पादन तकनीक के साथ साथ बीजोपचार एवं कीट एवं रोग नियंत्रण तथा कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रधान राजेन्द्र राठौर पंचायत राजगढ़ के साथ ग्राम सरपंच और 600 से अधिक ग्रामवासियों ने भागीदारी कर  कार्यक्रम को सफल बनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................