पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बागोरा के पंकज सैनी की शिष्टाचार मुलाकात
गरीबों की सच्ची हितेषी है कांग्रेस पार्टी...... पंकज सैनी
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) जयपुर कि पावन धरा पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंट कर क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों कर रहे की जानकारी दी एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। पंकज ने बताया कि पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है l
आपको बता दे की बागोरा के भावी जिला परिषद कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड नंबर 13 के पंकज सैनी आगामी जिला परिषद चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं l पंकज सैनी ने जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की l पंकज सैनी ने बताया कि वे कांग्रेस पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता के साथ-साथ एक सच्चे सिपाही के तौर पर कार्य कर रहे हैं l युवा पंकज सैनी के अनुसार अगर कांग्रेस पार्टी आगामी जिला परिषद चुनाव में उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देती है l तो वे आगे जाकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करेंगे l पंकज सैनी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी आगामी जिला परिषद के चुनाव में अगर उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देती है तो वह बागोरा, छापोली, मंडावरा जहाज ,सराय, पचलंगी ,पापड़ा ,जोधपुरा इन सभी क्षेत्रों में पार्टी को और मजबूती की ओर ले जाएंगे l

