मंदिर के आगे बने रैंप को तोड़ने फैला आक्रोश

Jul 15, 2025 - 12:28
 0
मंदिर के आगे बने रैंप को तोड़ने फैला आक्रोश

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में मंदिर के आगे बने रैंप को तोड़ने पर आक्रोश थानागाजी में प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित प्राचीन जानी राय राघव मंदिर के आगे कुछ विशेष लोगों के द्वारा कोर्ट के आदेश लाकर तोड़फोड़ करवा दी गई।
 तोड़फोड़ करने वाले पक्ष के रत्नेश मीणा ने बताया की है जमीन माढा छात्रावास की है, जिसको कब्जे में लेने के लिए जेसीबी मशीन के द्वारा खुदाई करवाई गई है, जब वार्डन लाली देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करीब 20 वर्ष से यह मुकदमा कोर्ट में  चल रहा था, जिसके कारण न्यायालय के द्वारा आज आदेश देकर जेसीबी मशीन के द्वारा कब्जा दिलवाया गया है।, मंदिर के बाहर तोड़फोड़ करने के मामले की जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली तो ग्रामीण जानी राय राघव मंदिर के बाहर खड़े हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे, ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर पर की गई तोड़फोड़ बहुत ही गलत है तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा,। मामला बिगड़ता देखकर मौके पर तहसीलदार मोहित पंचोली एवं थानागाजी पुलिस पहुंची और मामले का मौका  मुआवना कर मौका नक्शा बनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................