नौगांव चीडवा सहकारिता समिति सचिव मुकेश कुमार सचदेवा को गृहमंत्री ने किया सम्मानित
अलवर (छगन चेतीवाल) अलवर जिले की ग्राम पंचायत चीड़वा ग्राम सेवा सहकारी समिति के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया। चीड़वा ग्राम पंचायत की सहकारिता समिति भारत सरकार की पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना मे अलवर जिले मे प्रथम स्थान पर रही। उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एवं अलवर जिले मे प्रथम रहने पर केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा जयपुर मे आयोजित सहकार सम्मलेन मे चीड़वा सहकारिता समिति सचिव मुकेश कुमार सचदेवा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया