राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रोपे गए पौधे
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा में “हरियाळो राजस्थान” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस पर्यावरणीय पहल में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सौजन्य से सम्पन्न हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों, अधिकारीगण तथा महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भावी पीढ़ी को हरित भारत की संकल्पना से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार चोपड़ा के नेतृत्व में रमेश चंद शर्मा, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. प्रियंका गुप्ता एवं सुनील दत्त ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के यूडीसी वसीम खान भी उपस्थित रहे।
एनएसएस के छात्रों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी ली। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर को और अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा पर्यावरणीय गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

