हर हर महादेव के जयघोष के साथ एक साथ समूह में चढाई कांवड़
रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा ) कस्बा अलावडा़ में प्रातः साढ़े सात बजे चार मोटरसाइकिलों से आए आठ कावंड़ियों ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का कावंड की गंगाजल से अभिषेक कर पंचामृत से अभिषेक कर घर परिवार व क्षेत्र में सुख-शांति और सुख समृद्धि की कामना के साथ पूजा अर्चना की उसके कुछ समय बाद डीजे की धुन पर झूमते हुए आए डाक कावंड़ियों ने शिव मंदिर में समूह में पंहुच हर हर महादेव,बम्ब बम्ब भोले के जयघोषों के साथ कांवड़ चढा पूजा अर्चना की। फिर दूसरी डाक कांवड़ के कावंड़ियों ने कांवड़ चढाई। इस दौरान कावंड़ियों का स्वागत और सम्मान करने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे।
उसके बाद सभी कावंड़ियों को रामलीला मंच पर पंक्ति में बैठा ग्रामीणों और परिजनों द्वारा कावंड़ियों में भगवान शिव का रूप मानते हुए चरण छूकर आशीर्वाद लिया और फल, वस्त्र, नगद राशि भेंट की गई।
उसके पश्चात करीब दस बजे श्री शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा सभी कावंड़ियों और उनके परिजनों सहित दूर दराज से आए रिश्तेदारों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व प्रथम कन्याओं को भंडारे में भोजन खिलाया गया उसके बाद सभी कावंड़ियों और परिजनों सहित ग्रामीणों प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संजय कालरा, रामौतार प्रजापत, सुरेश धोबी, श्याम गेरा,मदन चोट मुरादा,दक्ष ,मुकट शर्मा, बलदेव, किसन प्रजापत सहित अनेक शिव भक्तों ने भंडारे में सेवाएं दी।

