राजगढ़ में योग शिक्षा का आगाज: श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट ने स्कूल में कराया विशेष योग सत्र

Oct 28, 2026 - 21:47
 0
राजगढ़ में योग शिक्षा का आगाज: श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट ने स्कूल में कराया विशेष योग सत्र

राजगढ़ (अलवर): कमलेश जैन 

केंद्र सरकार के नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की तर्ज पर योग को जन-जन तक पहुँचाने और देश को आरोग्य बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्थाएं भी अब आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में 'श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट' के सौजन्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, इमाम चौक (राजगढ़) में एक विशेष योग सत्र का आयोजन कर योग शिक्षा का विधिवत आगाज किया गया।

वैज्ञानिक और प्रामाणिक मार्ग से आरोग्य प्राप्ति का लक्ष्य: कार्यक्रम के दौरान पतंजलि वैलनेस के प्रसिद्ध योगाचार्य केदारनाथ शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक व प्रामाणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता में भी अप्रत्याशित वृद्धि होती है।

शिक्षकों व विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग: इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शकुंतला मीना सहित शिक्षिका नवीन चंद्र, ममता यादव, मधु, भूमिका, गुंजन, करिश्मा, दिलीप कोली और विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने योग सत्र में उत्साह के साथ भाग लिया और जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

सामाजिक संस्थाओं की सराहनीय पहल: स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार योग को हर शहर, गांव और ढाणी तक पहुंचा रही है, उसी प्रकार सामाजिक संस्थाओं का यह प्रयास समाज को निरोगी और जागरूक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................