राजस्थान में मतदाता सूची पुनरीक्षण का बिगुल: 12 नवंबर को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल प्रकाशन,फॉर्म-6 भरने में बालोतरा नंबर-1

Oct 28, 2026 - 21:20
 0
राजस्थान में मतदाता सूची पुनरीक्षण का बिगुल: 12 नवंबर को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल प्रकाशन,फॉर्म-6 भरने में बालोतरा नंबर-1

जयपुर/भरतपुर, 28 अक्टूबर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय): भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के संदर्भ में राजस्थान में मतदाता सूचियों के 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027' की समय-सारणी घोषित कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

पुनरीक्षण कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल:

  • प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन: 12 नवंबर, 2026

  • दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि: 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026

  • आपत्तियों का निस्तारण: 28 दिसंबर, 2026 तक

  • अंतिम (फाइनल) मतदाता सूची का प्रकाशन: 4 जनवरी, 2027

युवाओं और नए मतदाताओं पर विशेष फोकस: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, जो युवा 2027 में 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष के होने वाले हैं, वे भी अग्रिम आवेदन जमा करा सकते हैं।

किस काम के लिए कौन सा फॉर्म?

  • फॉर्म-6: नया नाम जुड़वाने के लिए

  • फॉर्म-6A: प्रवासी भारतीय मतदाता पंजीकरण हेतु

  • फॉर्म-7: नाम हटवाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए

  • फॉर्म-8: पता बदलने, सुधार कराने या दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नित कराने हेतु (आवेदन ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET ऐप के जरिए भी किए जा सकते हैं।)

अब तक 7 लाख आवेदन, बालोतरा अव्वल और बाड़मेर फिसड्डी: राज्य में 1 अक्टूबर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक लगभग 7 लाख फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। प्रगति समीक्षा में बालोतरा जिला प्रथम स्थान पर रहा है, जबकि बांसवाड़ा, ब्यावर, भरतपुर और डीग ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं बाड़मेर जिला सबसे पीछे रहा है। कोटा, जयपुर, राजसमंद और नागौर जैसे जिलों में प्रगति धीमी पाई गई है, जहां अब शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय बनाकर युवाओं के पंजीयन में तेजी लाई जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................