अचानक तबीयत बिगड़ने से एएसआई का निधन, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

Nov 4, 2025 - 11:35
 0
अचानक तबीयत बिगड़ने से एएसआई का निधन, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब बस स्टैंड निवासी 39 वर्षीय एएसआई देवेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक के जवाई लोकेश चौधरी ने बताया कि एएसआई देवेंद्र चौधरी काफी समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और उपचार भी चल रहा था। देवेंद्र चौधरी ने अपने लंबे पुलिस सेवा काल में कोतवाली थाना, उद्योग नगर थाना, एसपी ऑफिस और पुलिस लाइन में सेवाएं दी थीं। उनकी पहचान एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में थी।
मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा नौकरी की तैयारी कर रहा है, वहीं बेटी की शादी हो चुकी है। देवेंद्र चौधरी के पिता भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। अचानक निधन की खबर से परिवार, सहयोगियों और पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है