खैरथल में पंचायतीराज चुनाव का बिगुल: मतदान केंद्रों पर चरणों के हिसाब से रहेगा सार्वजनिक अवकाश,जानें क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
खैरथल: जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की सरगर्मी तेज हो गई है। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, साथ ही पंच और सरपंच पदों के चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायतों और मतदान केंद्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
घोषणा के मुताबिक, चुनाव के विभिन्न चरणों में मतदान केंद्रों वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, ताकि मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें:
-
तृतीय चरण (किशनगढ़बास एवं तिजारा पंचायत समिति): इन क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
-
चतुर्थ चरण (मुंडावर, कोटकासिम, ततारपुर एवं टपूकड़ा पंचायत समिति): इन चारों पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर 13 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन के इस कदम से संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

