रैली निकाल पौध रोपण कर दिया हरियाली का संदेश
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग पर स्थित ज्ञानदीप शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में कस्बे के माचाड़ी सड़क मार्ग पर प्रताप स्टेडियम पर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण किया।
इससे पूर्व रैली निकाली गई जिसे संस्था निदेशक रवि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजारों, गणेश पोल होते हुए माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित कन्या महाविद्यालय पहुंची। जहां पर पौधारोपण किया गया।

