राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने दिया ज्ञापन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील मैं झालावाड़ जिले के राजकीय विद्यालय पिपलोदी के भवन की छत ढह जाने से विद्यार्थियों की दु:खद मौत और घायल होने की घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। संगठन के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा एवं जिलाध्यक्ष अजय विजय की अगुवाई में ब्लॉक कार्यकारिणी राजगढ़ द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती लीलावती मीना को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से घटना में पीड़ित परिवारों को न्यायोचित सहायता दी जाने एवं शिक्षा मंत्री को घटनाक्रम से संज्ञान लेते हुए जर्जर विद्यालय भवनो के मरम्मत,जीर्णोद्धार, भवनो के पुनर्निर्माण हेतु प्राथमिकता से वांछित राशि जारी करवा कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के प्रयास करने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मीणा, ब्लॉक मंत्री राजेंद्र सैनी, प्रांतीय पदाधिकारी लल्लू राम मीणा, अनिल योगी, बिरदी चंद, राजेश कंचन सहित लोग उपस्थित थे।