नगर पालिका क्षेत्र मे दिनों गंदगी का आलम: कीचड भरे रास्ते से निकाली शवयात्रा

Jul 26, 2025 - 14:09
 0
नगर पालिका क्षेत्र मे दिनों गंदगी का आलम:  कीचड भरे रास्ते से निकाली शवयात्रा

नौगावा  (छगन चेतीवाल) नौगावा नगर पालिका मे इन दिनों गंदगी का आलम इतना है की जीवित व्यक्ति तो दुख और पीड़ा झेल  ही रहा है। साथ ही मृत व्यक्ति की शवयात्रा भी कीचड भरे रास्ते से होकर जाने को मजबूर है।  शव यात्रा मे शामिल प्रजापति समाज के एक व्यक्ति ने बताया की नौगावा बस स्टैंड से आगे सरकारी स्कूल के समीप से प्रजापति समाज के शमशान घाट के लिए रास्ता जाता है। पूर्व में लाखों कि लागत से मैन रोड से श्मशान घाट तक टाइल वाला रोड बनाया गया था  डंफरों की आवाजाही के कारण पूरा रोड गायब होने के साथ-साथ अब कीचड़ में तब्दील हो चुका है 
शनिवार को  लीला राम प्रजापति की मृत्यु हो गई। दाह संस्कार के लिए शमशान घाट लेकर गए तो पुरे रास्ते मे कीचड भरा हुआ। शव यात्रा मे शामिल कुछ लोग तो कीचड मे गिर गए। नगर पालिका एवं प्रशासन के द्वारा सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जबकि नगरपालिका मे एक साल मे करोड़ो का बजट सफाई के नाम पर खर्च किया जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब शुध लेता है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................