मुआवजे से असंतुष्ट मृतको के पिता ग्रामीण बैठे तीसरे दिन भी भूख हड़ताल कर धरने पर
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बिच गांव में हुए बिजली करंट के बुधवार के हादसे को लेकर पीड़ित पक्ष सहित परिवारजन एवं ग्रामीण एवं उनके समर्थन में भाजपा के डॉक्टर श्याम सुंदर मीणा बिचगांव बस स्टैंड पर भूख हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं।
मृतक के पिताओं का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम अस्थि विसर्जन नहीं करेंगे। उन्होंने धरना स्थल पर ही अस्थियो को रखा हुआ है।
उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 50- 50 लाख रुपए मृतकों के आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी दी जाए ।गंभीर घायलों को पांच -पांच लाख एवं अन्य घायलों को दो- दो लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है ।
आज शनिवार को पूर्व विधायक रामगढ़ ज्ञान देव आहूजा ने भी धरना स्थल पर मृतको के परिवार जनों से मिले। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों की मांग को जायज बताया। शीघ्र ही विद्युत निगम के अधिकारियों से जयपुर मिला जाएगा।
धरने एवं पीड़ित पक्षों के पक्ष में बिचगावा व्यापार मंडल ने 27 जुलाई से अपने व्यापार बंद करने का ऐलान किया है ।जब तक उचित न्याय नहीं मिलेगा जब तक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
इधर लक्ष्मणगढ़ खंडमुख्य चिकित्सा अधिकारी रूपेंद्र शर्मा की मौजूदगी में मेडिकल टीम द्वारा धरने पर बैठे लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। धरना स्थल पर एम्बुलेंस मौजूद खड़ी है।
शुक्रवार को कल भाजपा के डॉक्टर श्याम सुंदर ने धरना स्थल पर घोषणा की है कि जब तक पीड़ित पक्षों को उचित न्याय नहीं मिलेगा जब तक मैं भूखा ही धरना स्थल पर पीड़ित पक्षों के साथ बैठूंगा। चाहे प्राण ही क्यों नहीं देना पड़े। धरना स्थल पर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।

