एफईडी दूसरा दशक के सौजन्य से हरियाली तीज के पावन पर्व पर लगाए पौधे
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनवाडा में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत संचालित हरियालो राजस्थान के अंतर्गत एफईडी दूसरा दशक के सौजन्य से हरियाली तीज के पावन पर्व पर गांव में रोड के पास स्थित सरकारी भूमि पर लोक बिरादरी एवं महिला मंच के सहयोग से पौधरोपण कार्य किया गया।
परियोजना निदेशक कमलेश अवस्थी एवं लेखाकार सुनील कुमार सैनी ने बताया कि फैलोज के सहयोग से मंचों के सदस्यों ने 10 पौधे जिनमें जामुन, शीशम, नीम और कड़ी बादाम के पौधे लगाए गए। और उन पौधों की नियमित देखभाल, पानी देने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी मंचों के सदस्यों ने ली। फैलोज द्वारा इस दौरान मंच सदस्यों को नागरिकों के कर्त्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। पौधरोपण कार्य में फैलो आसीन, नौमान, निरमा तथा मंच सदस्य चिरंजी लाल, मुंशी, देवीराम, रीना, वीरवती, शेरसिंह, अजय, नीलम, शीला, सुनीता, इंद्रा ने भूमिका निभाई।