लेटा महंत से आशीर्वाद लेने पहुंचे अभयदास बोले - सरकार चाहेगी तो कथा वाचन करूंगा
आयोजन करवाने की ईच्छा रखने वालो को लेनी होगी कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी....... लेकिन अब आयोजन करवाने की रिस्क लेने को कोई तैयार नहीं
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे हनुमानजी गली त्रिकमदाजी धाम कथा वाचक अभयदास शनिवार को लेटा गांव पिपलेश्वर मठ पहुंचे जहां उन्होंने महंत रणछोड़ भारती जी से आशीर्वाद लिया , काफ़ी देर इंतजार के बाद कानिवाडा हनुमानी मंदिर में दर्शन करते हुए वापस लौट गए। लेटा में अभयदास ने महंत रणछोड़ भारती से जालोर में कथा वाचन की इच्छा जताई , महंत ने कहा कि श्रावण महिने में ईश्वर का नाम लेने से कोन रोकता है, बस किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। अभयदास के लेटा पहुंचने की भनक लगते ही जालोर पुलिस अधीक्षक गौतम जैन कोतवाली अरविंद राजपुरोहित भी जाब्ता के साथ पहुच गए । साथ ही दो दिन पहले जालोर में अभयदास की कथा का आयोजन करवाने को लेकर आवेदन करवाने वाले लोग भी लेटा गांव पहुंचे , लेकिन कथा वाचक अभयदास ने उन्हें भी स्पष्ट कह दिया कि कथा वे इनकी इच्छाअनुसार ही करेंगे किसी के नियंत्रण में नहीं रहना चाहते , इसी बात को लेकर कथा आयोजन के इच्छुक लोगों ने भी आयोजन करवाने से हाथ खींच लिए । कानून व्यवस्था को देखते हुए वो भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कथा वाचन अभयदास को स्पष्ट कह दिया कि सरकार ला एंड आर्डर को लेकर सख्त है ऐसे में कथा आयोजन की अनुमति लेने वालों के आदेश की पालना तो करनी ही पड़ेगी , अन्यथा व्यवस्था संभालना मुश्किल रहेगा , इतना कहते हुए लोग वापस रवाना हो गए।
छिटकने लगे समर्थन
लेटा मठ में पहुंचते ही कथा वाचन अभयदास ने महंत रणछोड़ भारती जी का एक विडियो बनाया जिसमें महंत यह कहते हुए बोल रहे हैं कि कथा करनी चाहिए यह विडियो कथा वाचन अभयदास के साथियों ने महंत को बिना बताए बनाया था ओर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था , ताकि उनके कथा वाचन अभयदास के समर्थन लेटा पहुच सकें , लेकिन महंत को इसी बात की भनक लगने पर उन्होंने नाराजगी जताई । वही इक्का - दुक्का को छोड़कर कथा वाचन अभयदास के समर्थन भी लेटा नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि 24 जुलाई को राज्यपाल दौरे के दौरान कथा वाचन के आयोजन की अनुमति की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध में पुलिस अब सख्तीया दिखाने वाली है। राज कार्य में बाधा डालने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है, अभय कमांड के कैमरों व पुलिस की विडियो रिकॉर्डिंग खंगाले जा रहें हैं. जिसमें बोतलें व पत्थर फेंकने वाले चेहरे ढुंढ जा रहें हैं । इस कारण कथा वाचन अभयदास के समर्थन भी छिटकने लगे हैं


