नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर लगाए जाएंगे कल्पवृक्ष, होगी पूजा अर्चना: मंगलवार को होगा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को बालाजी मंदिर परिसर मे कल्पवृक्ष के पेड़ लगाए जाएंगे एवं पंडितों द्वारा कल्पवृक्षों की पूजा अर्चना भी करवाई जाएगी l डॉ सिराधना के अनुसार कल्पवृक्ष के पेड़ों की पूजा अर्चना की जाएगी l पांच कल्पवृक्ष की पेड़ अमृतधारी है जो एकल रूप में लगाए जाने हैं l डॉ रामकुमार सिराधना ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में 29 जुलाई मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे कल्प वृक्ष, कदम वृक्ष एवं आम के पेड़ लगाए जाएंगे l डॉ सिराधना के अनुसार 29 जुलाई मंगलवार को ही 12:15 बजे मंदिर परिसर में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले मेले को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें मेले की तैयारियो को लेकर चर्चा की जाएगी l मंगलवार 29 जुलाई को ही मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूर-दराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l