वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : आवेदन 10 अगस्त तक, रेल एवं हवाई मार्ग से कराई जाएगी यात्रा

Aug 8, 2025 - 13:48
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : आवेदन 10 अगस्त तक, रेल एवं हवाई मार्ग से कराई जाएगी यात्रा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

राज्य सरकार की ओर से इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 56000 वरिष्ठ नागरिकों को ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025’ के तहत धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। इनमें 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग से तथा 6 हजार वरिष्ठजनों को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जाएगी।
देवस्थान विभाग के शासन सचिव के. के. पाठक ने बताया कि सरकार द्वारा चयनित धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिक 10 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट https://devasthan.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना की विस्तृत जानकारी तथा नियम-शर्ते विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्थान की यात्रा के लिए जिलेवार कोटा निर्धारित किया गया है। निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन मिलने पर लॉटरी(कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ ऑफ़ लॉट्स) द्वारा यात्रियों का चयन किया जायेगा।
पाठक ने बताया कि चयनित यात्रियों की मूल चयन सूची के अतिरिक्त कोटे के 100 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। शेष अन्य पात्र आवेदकों की क्रमानुसार अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची भी बनाई जा सकेगी जिससे कोई बर्थ रिक्त न रहे। उन्होंने बताया कि चयन सूची में मूल चयनित यात्री के यात्रा पर न जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को यात्रा पर भेजा जा सकेगा।
शासन सचिव ने बताया कि रेल एवं हवाई यात्रियों की लॉटरी एक साथ निकाली जायेगी। इनमें सबसे पहले हवाई यात्रा एवं उसके बाद शेष में से रेलयात्रा के लिए यात्रियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉटरी निकालते समय आवेदक के साथ उसकी पत्नी, पति अथवा सहायक को एक मानते हुए लॉटरी निकाली जायेगी एवं लॉटरी में चयन होने पर यात्रा के लिये उपलब्ध सीटों में से उतनी संख्या कम कर दी जायेगी। चयनित यात्रियों एवं प्रतिक्षा सूची को देवस्थान विभाग के पोर्टल एवं सम्बंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर लगाया जायेगा। साथ ही विभिन्न माध्यमों के जरिये प्रसारित भी किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................