पीएम श्री स्कूल में मेगा पीटीएम, निपुण मेले में बच्चों ने कौशल विकास रचनात्मकता से जुड़े स्टाल लगाए

Jan 23, 2026 - 14:07
 0
पीएम श्री स्कूल में मेगा पीटीएम, निपुण मेले में बच्चों ने कौशल विकास रचनात्मकता से जुड़े स्टाल लगाए

सकट (अलवर) कस्बे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी के मौके पर मेगा पेटीएम और निपुण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व अभिभावकों ने भाग लिया जहां उन्होंने अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी स्कूल स्टाफ से प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। इसे विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों ने देखा व सुना मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और योजनाओं की जानकारी दी। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में निपुण मेला भी आयोजित हुआ जिसमें पीईईओ परिक्षेत्र के समस्त विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर हिंदी अंग्रेजी गणित एफ एल एन आधारित चार्ट प्रतियोगिता के साथ ही चम्मच व गिलास दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई‌। और प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्राचार्य पूरण चंद मीना, व्याख्याता श्रीकृष्ण मीना, राकेश मीना,अध्यापिका मीरा मीना, हरिप्रसाद शर्मा, राहुल मीना, चंद्रकांता वर्मा, आशीष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................