नगर पालिका का हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान केशवानंद विद्यालय में हुआ आयोजित

Aug 8, 2025 - 13:46
 0
नगर पालिका का हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान केशवानंद विद्यालय में हुआ आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

नगर पालिका की ओर से 2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत  आज केशवानंद शिक्षण संस्थान में आयोजन किया गया। इसके तहत प्रथम चरण में आज हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग की थीम के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक मोरध्वज सिंह चौधरी के निर्देशन में फर्श पर भारत का नक्शा बनाया गया। तिरंगा थीम के अनुसार सजावट की व्यवस्था करवाई गई। 
नगर पालिका के राजपाल मीणा ने बताया प्रथम चरण में सरकारी भवन और शैक्षणिक संस्थानों में प्रदर्शनियों का आयोजन नगर पालिका की ओर से किया गया। वहीं तिरंगा राखी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। विद्यालय कॉलेज और सार्वजनिक स्थान पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। महिला स्वयं सहायता समूह की भागीदारी भी सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर सजावट की जाएगी। एवं जल स्रोतों की स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कच्ची बस्ती और धार्मिक स्थान पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाएगा । इस दौरान सामूहिक शौचालय कि नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर राजपाल मीना नारायण सिंह गुलाब मीणा मोनेद्र सिंह कुलदीप स्कूली बच्चों सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................