महुवा में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने निकाली तिरंगा यात्रा
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा महुवा शहर से होकर निकाली गई यात्रा गणेश मंदिर से प्रारम्भ होकर तहसील रॉड से पुलिस थाने के आगे होते हुए मुख्य बाजार से निकलकर पुनः गणेश मंदिर पहुची जहाँ युवाओ ने देशभक्ति नारो के साथ देशभक्ति गीतों से पूरे शहर का माहौल देश भक्तिमय हो गया कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष इंद्रेश जी बंसल ने कहा की देश युवाओं को सैदव भारत माता की सेवा करने के लिए अग्रसर रहना चाहिए क्युकी युवा वर्ग ही देश की नीव होती है आज का युवा नौजवान भटक गया है देश व राष्ट्र को समय देने के स्थान पर नशीले व्यसनों का सेवन करने लग गया है जिससे समाज में सुरक्षित नहीं है इस लिए सभी को अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए कार्यक्रम में उपस्थित बजरंग दल के जिला संयोजक खेमचन्द किवाड़िया ने युवाओं से कहा कि 15 अगस्त केवल तिरंगा लहराने का दिन नहीं है अपितु हमारे देश के उन सभी वीरों की याद दिलाने वाला दिन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे आजादी दिलाई
आज का यह समारोह हमे याद दिलाता है कि आजादी शिर्फ एक अधिकार नहीं जिम्मेदारी भाई है हमे अपने कर्तव्यों को निभाते हुए देश को आगे बढ़ाना है अंत में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया और सभी को मिठाई वितरित की इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखण्ड मंत्री लोकेश सैनी,गौरव सोनी,महेश शर्मा,जीतू,नितिन सोनी,राजा गोड़िवाल,गोलू सोनी,नमन सैनी,रोहिताश सेन, गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र अवधेश अवस्थी,भाजपा के नगर मंत्री लोकेश महावर आदि लोग मौजूद रहे