विधायक राजेंद्र मीणा ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर मंडावर से महावीर जी वाया महुआ मेहंदीपुर बालाजी रेल लाइन की की मांग
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार कोकेंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मुलाकात कर महुवा को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग की
विधायक राजेंद्र मीणा ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह से रेल मंत्रालय में लगभग एक घंटे तक विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात में मंडावर से महावीरजी वाया महुवा एवं मेहंदीपुर बालाजी तक रेल लाइन की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना पर गंभीर मंथन हुआ।
विधायक राजेंद्र मीणा ने रेल लाइन का कार्य शीघ्र शुरू हो सके, इसके लिए महुवा विधानसभा क्षेत्र की जनता की जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को मजबूती से रेल मंत्री के सामने रखा। बैठक में रेल मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस परियोजना को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही महुवा सहित सम्पूर्ण क्षेत्र को रेल संपर्क की यह सौगात प्राप्त होगी, जिससे यहां के व्यापार, तीर्थ पर्यटन व रोजगार के अवसरों में नई ऊर्जा का संचार होगा। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि महुआ विधानसभा क्षेत्र की जनताआप सभी का सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति व पूंजी है।

