सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कृपा पात्र संवेदक कर रहे बल्ले बल्ले: अधिकारियों ने बताया तखमीना के मापदंड को ठैगा

तखमीना के हिसाब से नहीं हो रहा सीसी निर्माण कार्य

Aug 19, 2025 - 13:55
 0
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कृपा पात्र संवेदक कर रहे बल्ले बल्ले: अधिकारियों ने बताया तखमीना के मापदंड को ठैगा

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा एलएसजी की सीसी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कस्बा की 06 रोडों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। सीसी रोडों के तकमीना के अनुसार नवीन सीसी निर्माण कार्य 6 रोडों पर पुराने रोड की 5 इंच खुदाई, 3 इंच डीएलसी, 6 इंच सीसी  निर्माण कराया जाना तय है। लेकिन संवेदक अधिकारियों से मिल जुल कर पुराने रोडों की खुदाई नहीं कर पुराने रोडों पर सीधे ही 01-02 इंच डीएलसी डाल कर सीसी डाल रहा है। अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के उपरांत भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। न ही किसी कर्मचारी को संवेदक के प्लांट पर नियुक्त किया गया है जिससे गुणवत्ता का आंकलन हो। अधिकारियों से फोन पर बात करने पर बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जायेगा। कोर कटवाये जायेंगे। खुदाई नहीं होगी तो बिल में नहीं चढाई जायेगी।

शायद विभाग के अधिकारियों एवं संवेदक मिलकर सीसी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद गुणवत्ता बाद में सीसी निर्माण कार्य में मिलाने का कार्य करेंगे।कोर कटवाने के लिए संवेदक 5-6  जगह सीसी निर्माण कार्य में चिन्हित स्थानों पर गुणवत्तापूर्ण माल डालकर उन्ही चिन्हित स्थानों से कोर कटवा कर सम्पूर्ण सीसी निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण कार्य होने के लिए सैम्पलिंग को पास करा लायेगा और सीसी निर्माण कार्य का भुगतान उठा लिया जायेगा। राज्य सरकार नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण कार्यों को कराने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर हर माह उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित करती है। लेकिन अधिकारियों के कानों पर राज्य सरकार के निर्देशों की जूं तक नहीं रेंग रही है। अधिकारियों  के  कृपा पात्र संवेदक ज्यादा विलो रेटों में कार्य लेकर राज्य सरकार को अधिकारियों से मिल जुल कर चूना लगा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................