भरतपुर:कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 22 अगस्त। महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई ने आदेश जारी कर कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी सचिन उर्फ रावण पुत्र जसमत उर्फ चन्द्रबोस जाट निवासी लखन पैंघोर पुलिस थाना कुम्हेर जिला डीग पर 50 हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि अपराधी सचिन फरार चल रहा है, जो जिला पुलिस के भरसक प्रयासों के बावजूद भी गिरफ्तार नहीं हो रहा है। अपराधी बहुत ही शातिर किस्म का बदमाश है जिसके द्वारा फरारी के दौरान भी गम्भीर प्रवृति के कई अपराध कारित किये हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी सचिन के विरूद्ध राजस्थान व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में गम्भीर धाराओं में कुल 16 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 05 प्रकरणों में वांछित चल रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर उक्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी को बन्दी बनाने या बन्दी करवाने या बन्दीकरण का विरोध किये जाने पर विधिसंगत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर, बन्दी बनायेगा या बन्दी बनाने के लिये सही सूचना देगा या बन्दी करवायेगा, उसको महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर द्वारा 50 हजार रूपये का नकद पारितोषिक प्रदान किया जावेगा। पारितोषिक वितरण के सम्बन्ध में महानिरीक्षक पुलिस, रेंज, भरतपुर का निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जिला डीग द्वारा पूर्व में घोषित इनाम राशि को निरस्त किया जाता है।


