भरतपुर :खरीफ फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण सम्पन्न
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 22 अगस्त। जिला कलक्टर भू-अभिलेख कमर चौधरी के निर्देशन में खरीफ वर्ष 2025-26 में फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण के लिए जिले के प्राथमिक कार्यकर्ताओं को सांख्यिकी, कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 14 से 21 अगस्त तक सभी उपखण्ड परिक्षेत्र में दिया गया।
संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी रामप्रकाश द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल कटाई प्रयोग एवं वास्तविक उपज के आंकलन हेतु प्रति हैक्टेयर उत्पादन और उपज के अनुमान के लिए फसल कटाई प्रयोग के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी को चयनित ग्राम में चयनित खसरा नम्बरों में फील्ड एवं हार्वेस्टिंग की विधि द्वारा ऑफलाईन एवं ऑनलाईन सीसीई एप द्वारा किये जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। सभी कार्मिकों को फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण के दौरान पारदर्शिता से कार्य करने तथा सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को फसल कटाई के बारे में बताने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में एनएसएसओ कार्यालय अलवर से देवेन्द्र सिंह वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकी कार्यालय भरतपुर से मुकेश कुमार मीणा सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कृषि विभाग से योगेश शर्मा, भू-अभिलेख अनुभाग कलेक्ट्रेट भरतपुर से रानू जैन वरिष्ठ पटवारी एवं बीमा कम्पनी के ब्लॉक कॉर्डिनेटर उपस्थित रहे।


