बीजवाड़ चौहान के सरकारी स्कूल के रास्ते व पशु चिकित्सालय परिसर में भरा बरसात का पानी ,विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में हो रही समस्या

Aug 25, 2025 - 15:16
 0
बीजवाड़ चौहान के सरकारी स्कूल के रास्ते व पशु चिकित्सालय परिसर में भरा बरसात का पानी ,विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में हो रही समस्या

 मुंडावर (देवराज मीणा)

 मुंडावर क्षेत्र के बीजवाड़ चौहान गांव के सरकारी स्कूल के रास्ते सहित पशु चिकित्सालय परिसर में भरा बरसात का पानी विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बना हुआ हे। पशु चिकित्सालय के ऊपर बिजली विभाग की ग्यारह हजार की हाइवोल्टेज विद्युत लाइन भी गुजर रहीभे जिसके चलते कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पशु चिकित्सालय भवन की हालत भी जजर्र है अस्पताल के चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर ,बिजली विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भी पूर्व में अवगत कराया जा चुका है।

इस मार्ग पर आदर्श पीएससी, ग्राम पंचायत कार्यालय, महात्मा गांधी माध्यमिक स्कूल, पटवार भवन ,कृषि सेवा केंद्र, जल सप्लाई आदि कार्यालय स्थित है। वहीं नीमराना, शाहजहांपुर कस्बों सहित कई गांवों को जोड़ने वाला गांव का यह मुख्य रास्ता है। ग्राम पंचायत की अनदेखी एवं प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
मुख्य सड़क से पंचायत भवन तक पानी भरा रहने के कारण स्कूल के बच्चे भी स्कूल जाने से कतराते हैं। पानी भराव के कारण रोज कोई न कोई अप्रिय घटना होती रहती है।

समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी- यहां पर स्थित नट की बस्ती एवं मोहल्ले वालों का बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों से   समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा इसको लेकर आंदोलन भी किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................