दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी तरफ डिवाइडर से टकराया, चालक घायल,खलासी की मौके पर मौत
रामगढ़ ,अलवर (अमित भारद्वाज)
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर नौगांवा थाना अंतर्गत रसगन गांव के पास ट्रेलर स्पीड मे होने के कारण अनियंत्रित होकर दूसरे रोड के पास डिवाइडर से जा टकराया । इस दुर्घटना मे गाड़ी के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गाड़ी में बैठे खल्लासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 22 अगस्त रात्रि बारह बजे की बताई गई है। घटना की सूचना पर बड़ौदामेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और गम्भीर घायलों को बड़ौदामेंव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर घायल खलासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक को बड़ौदामेव हॉस्पिटल से अलवर के लिए रेफर कर दिया। घटना स्थल नौगांवा थाना अंतर्गत होने के कारण 23 अगस्त को मृतक के शव को नौगांवा सीएचसी लाया गया जहां पर नौगांवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
सोमवार को दोपहर तीन बजे मृतक के पिता अयूब खां निवासी अलावड़ा नौगांवा थाने पर पहुंचे। जहां घटना के संदर्भ में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक के पिता अयूब खान ने बताया कि उनका बेटा मुस्तकीन ट्रेलर गाड़ी पर खलासी का काम करता है। दिल्ली से गाड़ी में माल भरकर जयपुर ले जा रहे थे तो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पे पर रसगन गांव के पास एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उनके बेटे मुस्तकीन की मौत हो गई। वहीं गाड़ी का चालक दीन मोहम्मद निवासी कोटा खुर्द गंभीर घायल हो गया। जिसका अलवर हॉस्पिटल में इलाज जारी है। उनका बेटा एक्सीडेंट के दौरान मुस्तकीन गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए केबिन में से बाहर निकलकर डिवाइडर से जा टकराया। जहां पर उनकी मौत हो गई। इस गंभीर घटना को लेकर परिवार के लोग रिपोर्ट कराने में देरी से पहुंचे हैं। पुलिस दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


