नगर पालिका ने चलाया पॉलिथीन के खिलाफ अभियान वसूला जुर्माना
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
नगर पालिका ने बुधवार को शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने चालान किए और सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों से 1400 रुपये का जुर्माना वसूला। 20 किलो पॉलिथीन जप्त की गई । पालिका कर्मचारियों की मानें तो उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शासन की सख्ती के बाद नगर पालिका की टीम ने बाजार में बस स्टैंड पर ठेली वालों एवं दुकानदारों से छापेमारी कर पॉलिथीन जब्त की और दुकानदारों पर जुर्माना लगाया । इससे प्लास्टिक का सामान और पॉलीथिन बेचने वालों में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलीथिन, के खिलाफ दुकानों पर छापेमारी की और अभियान चलाकर 20 किलो पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों से 1 हजार 400रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में नगर पालिका के राजपाल मीणा,चेतराम मीणा ,नारायण सिंह, मोनेन्द्र सिंह,विकाश शर्मा,लोकेश कुमार मौजूद रहे। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्यामसुंदर पांडे का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एकल उपयोग प्लास्टिक (पॉलीथीन) के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं और दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। और प्लास्टिक जब्त किया जाएगा। इस तरह के अभियानों से न केवल पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जाता है, बल्कि नागरिकों को भी इस समस्या के प्रति जागरूक किया जाता है।