राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक पंचम सेमेस्टर में प्रवेश नवीनीकरण शुल्क जमा की अंतिम तिथि 22 सितम्बर
अलवर (अनिल गुप्ता) जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक पार्ट तृतीय (पंचम सेमेस्टर) के लिए अस्थायी प्रवेश नवीनीकरण एवं शुल्क जमा की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2025 है | इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक पार्ट द्वितीय (चतुर्थ सेमेस्टर) के नियमित विद्यार्थी दिनांक 04 सितम्बर से ई मित्र के माध्यम से अपना शुल्क जमा करवा कर अगली कक्षा हेतु अस्थायी प्रवेश नवीनीकरण करवा सकेंगे | नवीनीकरण हेतु प्रवेश शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर है |

