राष्ट्रीय एकता शिविर में अलवर के रोवर भूपेंद्र सिंह नरूका और मनमोहन को किया सम्मानित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भारत स्काउट्स व गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार एक भारत – श्रेष्ठ भारत की थीम लेकर 26 अगस्त से 30 अगस्त तक आल इंडिया स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र कोटा में पाँच दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया। एच.डब्ल्यू.एल. रोवर स्काउट लीडर नंदलाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त कैंप के लिए जिला अलवर से राज्य मुख्यालय द्वारा दो रोवर और एक रेंजर लीडर का चयन किया गया। कैंप में 13 राज्यों से 350 स्काउट्स/गाइड्स एवं रोवर/रेंजर द्वारा भारत के त्यौहारों, फूड प्लाजा, भारत में शादियाँ, स्वच्छ भारत अभियान, कैंप फायर आदि गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
स्थानीय संघ राजगढ़ के ग्रुप सरिस्का ओपन रोवर क्रू के रोवर भूपेंद्र सिंह नरूका और मनमोहन बैरवा को शिविर संचालक असिस्टेंट डायरेक्टर बबलू गोस्वामी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोटा ब्रज सुंदर मीना, सी.ओ. स्काउट राजेन्द्र कुमार मीणा, सी ओ गाइड विजयलक्ष्मी रोहिल्ला, जिला प्रशिक्षण आयुक्त एव पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्रीमान प्रमोद शर्मा, सचिव अनुराग गौड़, ग्रुप लीडर मुकेश सैनी साउथ वैस्टर्न रेलवे के राकेश कुमार सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

