बरसात के चलते हुए पुराने छात्रावास का हिस्सा ढहा समीप मंदिर के छज्जे हुए क्षतिग्रस्त आई दरार

Sep 3, 2025 - 14:23
 0
बरसात के चलते हुए पुराने छात्रावास का हिस्सा ढहा समीप मंदिर के छज्जे हुए क्षतिग्रस्त आई दरार

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे मे माचाड़ी चौक स्थित सीताराम महाराज जी के मंदिर के पीछे की तरफ बने स्वामी विवेकानंद छात्रावास के भवन का एक हिस्सा बरसात के चलते हुए गिर गया। जिससे सीताराम जी के मंदिर के पिछले हिस्से के कुछ छज्जे भी टूट गए। गनीमत ये रही है की कोई जनहानि नही हुई और बड़ा हादसा होने से बच गया। वही पीछे के तरफ से एक आवागमन के लिए गली बनी हुई। जब भवन गिरने लगा तब गली में कोई नही था। भवन गिरने की सूचना नगरपालिका राजगढ़ को दी गयी। सूचना पर नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। सीताराम जी के मंदिर के पुजारी जितेश खेड़ापति ने बताया कि राजगढ़ कस्बे के में करीब तीन दिनों से लगातार रिमझिम बरसात हो रही है। जिसके चलते मंदिर के पीछे बने छात्रावास का एक हिस्सा गिर गया और मंदिर के छज्जे एवं कमरे में दरार आगई। उन्होंने शीघ्र ही भवन को ध्वस्त करने की मांग की है। ताकि कोई बड़ा हादसा नही हो। नगरपालिका जेईएन राजू जोनवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की पुराने भवन का एक हिस्सा गिर गया है। इस सूचना पर मौके पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही जारी कर सड़क के दोनों बेरिकेटिंग करवा दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................