डीग की सुकृति सिंह को मिला इतिहास में पी एच डी अवार्ड
डीग (नीरज जैन) 21 सितंबर। बृज विश्वविद्यालय भरतपुर द्वारा डीग निवासी शोध छात्रा सुकृति सिंह को इतिहास विषय में उनके शोध ग्रंथ, रिवीजिटिंग कोलोनियल रिकॉर्ड्स ; एन एनालिसिस ऑफ पॉलिटिकल, सोशियो – कल्चरल एंड प्राइमरी इकोनॉमिक एक्टिविटीज इन भरतपुर स्टेट (1826 –1947) विषय पर पीएच.डी की उपाधि प्रदान की गई है । सुकृति सिंह ने अपना शोध कार्य एम. एस. जे. कॉलेज के इतिहास विषय की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ संतोष गुप्ता के निर्देशन में पूरा किया। सुकृति सिंह मा आ जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डीग के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह की पुत्री है।

