बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय पर की तोड़फोड़
कार्यालय के बाहर खड़े वाहनो के साथ ही दो लोगों को किया चोटिल
बहरोड़ (योगेश शर्मा) शहर के बायपास सड़क मार्ग पर स्थित एक प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय पर शनिवार शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच बाइको पर सवार होकर आये 10-15 नकाबपोश बदमाशो ने डीलर के कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लाठी-डंडों से दो लोगों को मारपीट कर चोटिल कर दिया।घटना को लेकर नासरपुर निवासी अशोक यादव ने बहरोड़ कोतवाली पुलिस थाना में रिपोर्ट दी है कि शनिवार शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच हमींदपुर गांव की और से बाइको पर सवार होकर आए 10-15 नकाबपोश बदमाशों ने आकर उसके प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय पर तोड़फोड़ की और कार्यालय के शीशों के साथ ही बाहर खड़ी गाड़ी, बाइक में भी लाठी डंडों से तोड़फोड़ कर दी।वहीं कार्यालय में बैठे हुए नारेड़ा निवासी श्रीनिवासन व हमींदपुर निवासी देशराज के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और घटना स्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरो के आधार पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुट गई है।घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे बदमाश हाथो में लाठी डंडे लेकर मारपीट ब तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे है