राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) की संगठन सृजन कार्यशाला संपन्न

Sep 12, 2025 - 12:58
 0
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) की संगठन सृजन कार्यशाला संपन्न

अंता (शफीक मंसूरी ) जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 11 सितम्बर (गुरुवार) को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में किया गया। कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी इनायतुल्लाह, जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर. तिवारी, संगठन के महासचिव ललित तुणीवाल, प्रदेश सचिव अयूब सहित सभी 22 जिलों के प्रभारी व सहप्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार, आगामी योजनाओं तथा संगठन को मज़बूत करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। इस मौके मदरसा बोर्ड बारां के चेयरमैन एवं झालावाड़ के सहप्रभारी अली हुसैन टीपू ने भी अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................