उदयपुरवाटी में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई मिटिंग

Sep 15, 2025 - 13:05
 0
उदयपुरवाटी में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई मिटिंग

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे के बस स्टैण्ड पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में 22 सितम्बर से आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर ओम शिव कावड़िया मंडल के अध्यक्ष महेश शाह की अध्यक्षता में मिटिंग हुई। मिटिंग में पिछले 7 सालों से बंद पड़ा दुर्गा पूजा महोत्सव को पुनः शुरू करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। मंडल के ताराचंद मित्तल ने बताया कि 7 सालों से दुर्गा पूजा महोत्सव बंद हो गया था। समिति के सदस्यों ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से बस स्टैण्ड पर पुनः दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू करने की पहल की है। 10 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 9 बजे व सांयकाल में 9 बजे माता की आरती होगी। सांयकाल में 7 से 9 बजे तक कथावाचक के द्वारा प्रवचन सुनाएं जाएंगें। सांयकाल आरती के बाद में प्रतिदिन महिलाएं व पुरूष डांडिया-गरबा नृत्य खेलेगें। विजयादशमी के अवसर पर माता की प्रतिमा का वित्सर्जन दुर्गा पूजा पांडाल से खानेश्वर धाम मंदिर तक गाजे बाजे के साथ किया जायेगा। मिटिंग में महेश गोयल, ताराचंद मित्तल, राजेश नेमीवाल, सीताराम अग्रवाल, जितेन्द्र शाह, भोलाराम शाह, कमल खैराड़ी, दिनेश शर्मा शाकम्भरी वाले, रमाकांत मित्तल आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................