स्वास्थ्य पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Sep 15, 2025 - 13:37
 0
स्वास्थ्य पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मकराना द्वारा सोमवार को एक निजी प्रतिष्ठान पर प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा जारी निर्देशों के तहत स्वास्थ्य पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष जे के इंदौरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल पर सेवा पखवाड़ा आयोजित हो रहा है, जिसके तहत स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविरों का आयोजन प्रस्तावित है। अभियान संयोजक नोरत राम नायक ने कहा कि पखवाड़ा को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पखवाड़ा को लेकर प्रभारी सुरेश मोर बोरावड ने जिला संगठन द्वारा दिए दिशा निर्देश से अवगत करवाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को भागीदारी निभाने का आव्हान किया। कार्यशाला में आत्म निर्भर भारत को लेकर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिंह चौहान व जीएसटी रिफॉर्म अभियान संयोजक श्री भगवान काबरा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान व जीएसटी रिफॉर्म अभियान को लेकर भी रणनीति तय की। आत्मनिर्भर भारत अभियान के संयोजक नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के तहत लोकल फॉर वोकल के तहत मकराना के हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित होगी व शिल्पियों को प्रशिक्षण के साथ उनके व्यावसायिक सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य योजना बनाई जाएगी। जीएसटी रिफॉर्म संयोजक भगवान काबरा ने बताया कि नई जीएसटी करों में विभिन्न वर्गों को फायदा हो रहा है। यह फायदा आम जनता तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे व लोगों को तीनों अभियान से लाभान्वित किए जाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में रवि मुरावतिया, कृष्णा दाधीच, जुबेर अहमद, देवेश स्वामी, राजू जांगिड़, कमल किशोर लड्ढा, मदनलाल इंदौरा सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................