भाजपा मंडल कठूमर की कार्यशाला हुई आयोजित, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएंगे सेवा पखवाड़ा

Sep 15, 2025 - 13:39
 0
भाजपा मंडल कठूमर की कार्यशाला हुई आयोजित, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएंगे सेवा पखवाड़ा

कठूमर (दिनेश लेखी)। भाजपा मंडल कठूमर की  कार्यशाला में मंडल प्रभारी प्रमोद बिजय, दीपचन्द के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित की गई।
मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रमोद बिजय ने कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों में सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई करनी चाहिए, गरीब विकलांग भाइयों की मदद करनी चाहिए। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा जिसमें रक्तदान शिविर, साफ-सफाई, मंदिरों में पूजा अर्चना आदि कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, राजेश गुर्जर, सुकेश सरपंच, भूमिदत्त शर्मा, अशोक जैन, नरेश गुर्जर, आकाश चौधरी, राजेन्द्र बड़का, सिकंदर पहलवान, प्रवीण चौधरी, सतपाल किराड़, लखन गुर्जर, विकास भारद्वाज, अभिषेक, बिन्ना मसारी, सोनू चौधरी, यदुराज चौधरी, गेंदा मीना, जगवीर गुर्जर, तारेश गुर्जर मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................