खैरथल में चोर सक्रिय एक रात में करीब 25 दुकानों के ताले तोड़े, वारदाते हुई सीसीटीवी मे घटना कैद
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के समीप स्थित खैरथल की पुरानी अनाज मंडी विजय मिल के संजय रेडीमेड के पास राजीव मार्केट हरसोली रोड पास अज्ञात चोरों ने एक रात में करीब 25 दुकानों के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ दिए जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थलों का जायजा लिया । व्यापारियों ने बताया कि चोर सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं। वहीं अज्ञात चोर कुछ दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे व हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त कर गए । वहीं चोरों ने एक चोरी की बाईक को अग्रसेन चौक के पास छोड़कर चले गए ।
इसके अलावा हरसोली रोड पर स्थित भारत मेडिकल स्टोर से रात्रि को अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए चोरी कर ले गए। व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगाते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की है।