श्री श्याम शाखा सेवा समिति महुवा द्वाराविशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 335 मरीज लाभान्वित

Sep 21, 2025 - 14:06
 0
श्री श्याम शाखा सेवा समिति महुवा द्वाराविशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 335 मरीज लाभान्वित

महुवा (दौसा) अवधेश अवस्थी 

महुवा उपखंड मुख्यालय के के हिंडौन रोड स्थित मलखान सिंह भवन पुलिया के पास मैं रविवार कोमहात्मा गाँधी अस्पताल जयपुर एवं श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा रजिस्टर्ड के तत्वाधान में रविवार को प्रातः 9:00 से दोपहर 2:00 तक महुवा  में एक विशाल निशुल्क  चिकित्सा  परामर्श शिविर, (शरीर की सभी तरह की जांचों का) का आयोजन महुवा में जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टर एवं स्पेशलिस्टों के द्वारा परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाई देकर 335मरीजो का इलाज किया गया।

शिविर का उद्घाटन महुवा विधायक राजेंद्र कुमार मीणा ने श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा अर्चना  कर किया । इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि निशुल्क गरीबों की सेवा भगवान की सेवाएं है इस प्रकार के निशुल्क चिकित्साकैंप आयोजित करने से आमजन को निशुल्क दवाइयां के साथ निशुल्क परामर्श  मिलता है जिसके चलते आमजन की बहुत बड़ी सेवा कार्य है अन्य संस्थाओं को भी इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करनी चाहिए । 

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर से आए हुए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम  को इस सेवा कार्य के लिए बधाई देते हुए उनका स्वागत सत्कार किया वही श्री श्याम सखा सेवा समिति महुआ द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा की टीम को बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद दिया।  इस विशाल निशुल्क चिकित्साशिविर का आयोजन मलखान सिंह भवन हिंडौन रोड पुलिया के पास गणेश धर्म कांटे के सामने महुवा में किया गया।

निशुल्क चिकित्सा शिविर में महात्मा गाँधी अस्पताल जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स हृदय रोग के विशेषज्ञ,कान नाक गला के विशेषज्ञ,दंत रोग,प्रसूति एवं स्त्री रोग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर,जनरल फिजिशियन,शिशु एवं बाल रोग के विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 335 मेरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ दवाई दी गई। श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के अध्यक्ष नेमीचंद गुप्ता (खेड़ली वाले) ने बताया की इस निशुल्क चिकित्साशिविर में महुवा सहित आसपास के गांव के मेरीजों की निशुल्क ईसीजी,ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर, सीबीसी, पीएफटी की जाँच कर दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गई ।
इस चिकित्सा परामर्श शिविर में महुवा विधानसभा क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व सभी श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के समस्त पदाधिकारी सदस्यों ने सहयोग दिया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................