श्री सीताराम मंदिर की भू माफियाओं ने दबंगाई तरीके से तोड़ी दीवार :घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ,मामला रामगढ़ विधानसभा का

Sep 21, 2025 - 14:02
 0
श्री सीताराम मंदिर की भू माफियाओं ने दबंगाई तरीके से तोड़ी दीवार :घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ,मामला रामगढ़ विधानसभा का

 मुबारिकपुर ,अलवर 

 रामगढ़ विधानसभा मे  नौगांवा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर में बस स्टैंड पर स्थित सीताराम जी मंदिर की दीवार जैसिबी तोड़कर दबंगों ने कब्जे का प्रयास किया। हरियाणा के चरखी दादरी व अन्य स्थानों के करीब 70 से 80 लोग 7 गाड़ियों में रात को 11 बजे के  करीब हथियारों के साथ मंदिर परिसर की भूमि पर कब्जा करने के इरादे से मुबारिकपुर बस स्टैंड स्थित सीताराम मंदिर पहुंचे।  साथ में जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर, मिस्त्री बेल्दार ईंट  सिमेंट साथ लेकर आए। मंदिर के दोनों तरफ की दीवारे एक तरफ करीब 25 फीट ओर दूसरी तरफ करीब 45 फीट दीवार जेसीबी की सहायता से तोड़ दी गई मंदिर की दिवार टुटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे 5 ,7 ग्रामीण ने विरोध किया तो उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया। घटना सीसी टीवी केमरे मे कैद हो गई । 
शोर शराबा सुनकर करीबन 50,60 ग्रामीण मौके पर पहुंच कर हल्ला मचाया तब जाकर  जेसीबी एवं ट्रैक्टर लेकर मोके से फरार हो गए घटनाक्रम के चलते ग्रामीणों ने नौगांव थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस लगभग  45 मिनट बाद मौके पर  पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

ग्रामीणों ने पंचायत बुलवाई- आज सुबह से ही गुस्साए कस्बे वासियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर महापंचायत का आयोजन किया.  जिसमें रामगढ़ विधायक सुखवंत  सिंह डीएसपी  सुनील शर्मा  रामगढ़ थाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह  सरपंच भुपेंद्र सिंह किर्तन सिंह मंडल अध्यक्ष भीम सिंह उप सरपंच गुरविंदर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा व  ग्राम वासी महापंचायत में मौजूद रहे  अधिकारियों ने कस्बे वासियों को आस्वस्थ किया कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जावेगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................