अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन
रामगढ़,अलवर (अमित भारद्वाज) ठाकर बास नौगांवा, रामगढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक का आयोजन हुआबैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि आदरणीय कैलाश सिंह भीटोली जिला अध्यक्ष अलवर, बलबीर सिंह जिला उपाध्यक्ष अलवर , धीरज सिंह संगठन मंत्री जिला अलवर, आदरणीय गोपाल सिंह संरक्षक महोदय जिला अलवर उपस्थित रहे! बैठक में क्षत्रिय समाज के नवयुवा बनासा बाईसा को शिक्षा, संस्कार, संस्कृति और मान-सम्मान के बारे में सभी बुद्धिजीवी वक्ताओं ने अपने सकारात्मक विचार रखकर युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें आदरणीय गिर्राजसिंह नरुका सैमली, जीवन सिंहपूर्व सरपंच ठिकाना सैंथली, आदरणीय जनक सिंह ठिकाना मंगलेशपुरा, केंद्र सिंह पूर्व सरपंच बैरेर, गजेंद्र सिंह सरपंच मंगलेशपुरा, पूरन सिंह भंवर सिंह गॉड चिमरावली, रघुवीर सिंह खोहरा, हुकम सिंह नौगांवा ठाकुर बास, मंच संचालन मदन सिंह निरवान ठिकाना रघुनाथगढ़ रामगढ तहसील अध्यक्ष ने किया । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बनेसिंह नरूका, जितेंद्र सिंह चौहान, गुलाब सिंह राघव रामगढ़, जीवन सिंह रामगढ़, बलबीर सिंह जादौन, हनुमान सिंहनौगांवा पप्पू सुभाष सिंह दादोली सिंह जी चौहान नौगावा आदि मौजूद रहे।