नोगांवा पुलिस प्रशासन प्रभावी कार्यवाही करे, हम कानून हाथ में नहीं लेना चाहते - आहूजा

Sep 23, 2025 - 15:00
 0
नोगांवा पुलिस प्रशासन प्रभावी कार्यवाही करे, हम कानून हाथ में नहीं लेना चाहते - आहूजा

नौगांवा (छगन चेतीवाल) मुबारिपुर ग्राम पंचायत में 43 वर्ष सीताराम जी मंदिर की दीवारों के साथ हरियाणा से आए कुछ भूमाफियाओं के द्वारा तोड़फोड़ की गई। सोमवार को ग्रामीणों के द्वारा दीवारों को दोबारा बनवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर और बजरंग दल के पदाधिकारी मुबारिकपुर पहुंचे। और घटना की जानकारी ली।

दोपहर को भाजपा नेता जय आहूजा मुबारिकपर सीताराम मंदिर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। जय आहूजा ने बताया कि यह मंदिर पर नहीं , लोगों की आस्था पर किया गया प्रहार है। बहुत ही निंदनीय घटना है। पुलिस प्रशासन ने प्रभावी कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया है ।अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो आगामी रणनीति बना ली गई है।
देर शाम पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा रामगढ़ ने कहा कि मंदिर गौशाला एवं गुरुद्वारे की रक्षा के लिए  हमेशा तत्पर तैयार हुं हरियाणा के कुछ गुंडो के द्वारा मुबारिकपुर में आकर 43 साल पुराने सीताराम मंदिर की दीवारों के साथ तोड़फोड़ की गई है ऐसे गुंडो को सही करना हमे आता है।

पुलिस प्रशासन से अपील है कि हम कानून को हाथ में नहीं लेना चाहते इसलिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई जल्द करें। जैसे मेरी आस्था श्री राम के प्रति है, ऐसे ही रामगढ़ के सभी लोगों की श्रद्धा मेरे से जुड़ी हुई है। अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा जल्दी ऐसे गुंडो के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की 30000 लोगों के साथ रामगढ़ में धरना दूंगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। इस दौरान मुबारिकपर सरपंच भूपेंद्र सिंह, जवाहर तनेजा, नवलकिशोर मिश्रा, श्रीचन्द, गुरविंदर सिंह, संदीप जैन, गुरविंदर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................