चैयरमेन राजीव सैनी के सानिध्य में श्री राम बारात नगर ब्रहृमण करते हुए पहुंची जैन वाटिका
नौगावा (छगन चेतीवाल) धर्मनगरी नौगावा में सोमवार रात को श्रीराम की भव्य बारात दिल्ली सडक मार्ग पर स्थित अकिंचन कुटी से रवाना हुई। श्रीराम की बारात डीजे, बैंड बाजों के साथ ऊंट,घोड़ों पर सवार हजारों बाराती नाचते हुए जैन वाटिका पहुंचे। नौगावा व आसपास गांवो के हजारों लोग बारात में शामिल हुए। बारात में कलाकार भगवान का रूप लिए शामिल हुए। बारात के दौरान शिव पार्वती, बाहुबली हनुमान, अघोरी नृत्य, राधा कृष्ण सहित अन्य झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया। राजादशरथ हाथी पर सवार होकर राम को ब्याहने गए। बारात में रंगीन आतिशबाजी, मयूर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, अघोरी नृत्य ने लोगो को विशेष रूप से आकर्षित किया। बारातियों पर पुष्प वर्षा की गई। और जगह जगह समाजसेवीयो के द्वारा बारात का जल पान करा कर स्वागत किया गया।
बारात जैन वाटिका के परिसर में पहुंची जहाँ श्रीरामकला मंच के द्वारा घराती बन उनका स्वागत सम्मान किया गया। श्री रामलीला में राम विवाह का मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नौगांव अध्यक्ष राजीव सैनी रामरतन ग्रुप चेयरमेन विजय चौधरी, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, समाजसेवी मनोज महाशय, मंडल अध्यक्ष भीम सिंह चेतीवाल जी राजू सोनी, गुलशन पटेल, राजेश राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।